देश की खबरें | केरल: विपक्षी पार्टियों के युवा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सोने की तस्करी के मामले के संबंध में शुक्रवार को कांग्रेस, भाजपा और आईयूएमएल के युवा कार्यकर्ताओं ने पिनराई विजयन का इस्तीफा मांगते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला।

तिरुवनंतपुरम, 10 जुलाई केरल में सोने की तस्करी के मामले के संबंध में शुक्रवार को कांग्रेस, भाजपा और आईयूएमएल के युवा कार्यकर्ताओं ने पिनराई विजयन का इस्तीफा मांगते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला।

इस दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शन उग्र हो गया और कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच झड़प हो गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और लाठीचार्ज करना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के नियमों का भी ध्यान नहीं रखा। युवा कांग्रेस के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कन्नूर में विजयन के घर तक जुलूस निकाला और अवरोधक पार करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार का प्रयोग करना पड़ा।

यह भी पढ़े | India-China Face-off: लद्दाख के तीन इलाकों से हटी चीन की सेना, एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर हुई वार्ता.

कोझिकोड में कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे यूथ लीग के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें 14 कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आईं।

कोल्लम और अलप्पुझा में भी प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।

यहां स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक राजनयिक के नाम वाले सामान से सीमा शुल्क अधिकारियों ने 30 किलोग्राम सोना बरामद किया था।

मामले ने तब राजनीतिक मोड़ ले लिया था जब तस्करी में एक महिला की संदिग्ध संलिप्तता के बारे में पता चला जो मुख्यमंत्री के अधीन सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में काम करती थी।

केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\