देश की खबरें | केरल को स्वास्थ्य देखभाल का वैश्विक केंद्र बनाया जाएगा : विजयन

पथनमथिट्टा (केरल), 24 अप्रैल केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने सोमवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सेवाएं मुहैया करा और पर्यटन के अवसर प्रदान करके राज्य को स्वास्थ्य देखभाल के एक केंद्र में बदल दिया जाएगा।

विजयन ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में वैश्विक क्षमता तलाश कर इस क्षेत्र का लाभ उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'देखभाल नीति' बनाने और उसे लागू करने तथा उसके लिए सुविधाएं तैयार करने के शुरुआती कार्य के लिए 30 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।

विजयन ने पथनमथिट्टा के निकट कोन्नी में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नवनिर्मित शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन करने के अवसर पर यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति की बात आती है, तो केरल एक ऐसी जगह है, जिसकी ओर दुनिया ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं तक सार्वभौमिक पहुंच के मामले में दुनिया के लिए एक मॉडल हैं। कम शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और जीवन प्रत्याशा के मामले में हमारी उपलब्धियां विकसित देशों के बराबर हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक में हम पहले स्थान पर हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)