कोच्चि (केरल), 28 दिसंबर मलांकारा अर्थोडोक्स सीरियन चर्च ने सोमवार को कहा कि उसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘सौहार्द्रपूर्ण’ बैठक हुई जिन्होंने 1000 से अधिक गिरजाघरों और उनकी संपत्तियों पर कब्जे को लेकर चल रही तीखी कानूनी लड़ाई को खत्म करने के केरल के दो प्रतिद्वंद्वी सीरियन चर्च समूहों के साथ चर्चा शुरू की है।
सूत्रों ने बताया कि मोदी इस मुद्दे पर मंगलवार को जैकोबाइट सीरियन क्रिश्चयन चर्च गुट के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार इस विषय पर अर्थोडोक्स और जैकोबाइट गुटों के शीर्ष पादियों के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके मिजोरम के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लै ने उनकी प्रधानमंत्री के साथ अलग अलग बैठकों का इंतजाम कराया।
मलांकारा अर्थोडोक्स सीरियन चर्च के तीन बिशपो के साथ आज नयी दिल्ली में मोदी के साथ बैठक के बाद चर्च के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने(तीनों ने) प्रधानमंत्री को उच्चतम न्यायालय के 2017 के फैसले के बारे में बताया जिसमें इस गुट को 1000 से अधिक गिरजाघरों और उनकी संपत्तियों पर कब्जा प्रदान किया गया था।
प्रवक्ता फादर जॉन अब्राम कोनाट ने कहा‘‘ प्रधानमंत्री बहुत सौहार्द्रपूर्ण थे।..’’
इससे पहले केरल की माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार ने सुलह की कोशिश की थी लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY