तिरुवनंतपुरम, 22 मई बाल अश्लील सामग्री पर रोकथाम की बड़ी कार्रवाई के तहत राज्य के अनेक हिस्सों में एक साथ छापों के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 212 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये हैं। केरल पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि इस संबंध में 133 आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं।
पुलिस के अनुसार केरल पुलिस की बाल यौन शोषण रोकथाम (सीसीएसई) इकाई ने 21 मई को 449 स्थानों पर छापे मारे और मोबाइल फोन, मॉडम, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, लैपटॉप और कम्प्यूटर समेत विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये।
पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उपकरणों में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री का पता चलने के साथ, आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में अच्छे व्यवसाय में नौकरी कर रहे हैं और अधिकतर लोग आईटी के जानकार लोग हैं।’’
पुलिस ने कहा कि कुछ पर बच्चों की तस्करी में शामिल होने का भी संदेह है।
पुलिस के अनुसार कि केरल में इस संबंध में धर-पकड़ के लिए ‘पी-हंट 23.3’ नामक अभियान चलाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY