देश की खबरें | केरल: आईएएस अधिकारी ने अपने खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाया

तिरुवनंतपुरम, 15 फरवरी निलंबित आईएएस अधिकारी एन. प्रशांत ने केरल के मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन को पत्र लिखकर उनके खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही में पक्षपात का आरोप लगाया है।

प्रशांत ने पत्र में दावा किया कि मुख्य सचिव ने मामले को निष्पक्ष रूप से नहीं संभाला। उन्होंने मुख्य सचिव से उनके खिलाफ आरोप वापस लेने का आग्रह किया है।

प्रशांत को सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी ए. जयतिलक की आलोचना करने के लिए निलंबित कर दिया गया था।

एक अन्य आईएएस अधिकारी के. गोपालकृष्णन को सरकारी अधिकारियों के लिए धर्म-आधारित व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

दोनों को पिछले साल 11 नवंबर को निलंबित किया गया था।

जनवरी में केरल सरकार ने गोपालकृष्णन को बहाल कर दिया था, लेकिन प्रशांत का निलंबन 120 दिन के लिए बढ़ा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)