देश की खबरें | केरल के राज्यपाल ने बकरीद की मुबारकबाद दी

तिरुवनंतपुरम, 28 जून केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ईद उल-अज़हा या बकरीद से एक दिन पहले बुधवार को मुस्लिम समुदाय को मुबारकबाद दी।

अपने संदेश में खान ने कहा कि यह त्यौहार कुर्बानी और ईश्वर में लगातार विश्वास को मजूबत करता है।

उन्होंने कहा, “ ईद-उल-अज़हा के त्यौहार के मौके पर केरल के लोगों और दुनिया भर में रहने वाले अन्य केरलवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार “ हमें प्रेम, करुणा और दयालु कार्यों के माध्यम से एकजुट रहने के लिए प्रेरित करता है जो हमारे भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं।”

केरल सरकार ने इस साल बकरीद के मौके में बुधवार और बृहस्पतिवार को सरकारी छुट्टी घोषित की है।

हाल में धार्मिक नेताओं ने साफ किया था कि राज्य में बकरीद बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)