Kerala Shocker: बस में अश्लील हरकत के आरोप में मूक-बधिर व्यक्ति गिरफ्तार
केरल के कासरगोड जिले में बेकल के पास एक बस में एक महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में 50 साल के एक मूक-बधिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बेकल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
कासरगोड, 17 जुलाई : केरल के कासरगोड जिले में बेकल के पास एक बस में एक महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में 50 साल के एक मूक-बधिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बेकल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत शब्दों या इशारों के माध्यम से किसी महिला की शालीनता और गरिमा को ठेस पहुंचाने के अपराध में मामला दर्ज किया गया है.
अधिकारी ने कहा, “यह अपराध जमानत योग्य है. उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया.” अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को उसी बस में सफर कर रही एक महिला यात्री की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया. महिला ने मीडिया को बताया कि वह बस में अपनी बेटी के साथ सफर कर रही थी, तभी बगल वाली सीट पर बैठा आरोपी अपने गुप्तांत दिखाने लगा. यह भी पढ़ें ": एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत का वृद्धि दर अनुमान सात प्रतिशत पर रखा बरकरार
महिला ने दावा किया कि आरोपी ने यह देखने के बावजूद अपनी अश्लील हरकत जारी रखी कि उसने और उसकी बेटी ने उसे ऐसा करते देख लिया है.
महिला ने घटना का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसे बाद में टीवी चैनलों ने प्रसारित किया. केरल में पिछले साल इस तरह के कई मामले सामने आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

