देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री बहुसंख्यकों के तुष्टीकरण की कोशिश कर रहे : कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर बहुसंख्यकों का ‘‘तुष्टीकरण’’ करने के प्रयास का आरोप लगाया।
तिरुवनंतपुरम, दो अक्टूबर केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर बहुसंख्यकों का ‘‘तुष्टीकरण’’ करने के प्रयास का आरोप लगाया।
मलप्पुरम जिले में सोने की तस्करी और हवाला मामलों के बारे में उनकी हाल की कथित टिप्पणियों का हवाला देते हुए, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने मांग की कि विजयन राज्य के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
चेन्निथला ने यह भी आरोप लगाया कि विजयन ने इस तरह के बयान देने के लिए एक पीआर एजेंसी का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक साजिश है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि विजयन ने कभी किसी विशेष स्थान या क्षेत्र का उल्लेख नहीं किया, न ही उन्होंने अपने बयान में ‘‘राज्य विरोधी’’ या ‘‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’’ शब्दों का इस्तेमाल किया।
चेन्निथला ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद, विजयन ने ‘‘अल्पसंख्यकों को छोड़ दिया’’ और ‘‘बहुसंख्यक’’ का समर्थन हासिल करने के लिए उनके ‘‘तुष्टीकरण’’ की कोशिश कर रहे हैं।
यह आरोप मुख्यमंत्री के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में सत्तारूढ़ माकपा बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक दोनों सांप्रदायिकता का विरोध करती है और किसी भी पक्ष के साथ समझौता नहीं करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

