खेल की खबरें | ओलपिक महिला मैराथन में शीर्ष दो स्थान पर कीनिया की धावकों का कब्जा

सापोर में इस स्पर्धा को देखने के लिए दर्शक मौजूद थे जो धावकों की हौसला अफजाई कर रहे थे लेकिन गर्मी और उमस भरे मौसम में उनके लिए स्थिति काफी मुश्किल थी।

जेपचिरचिर ने दो घंटे 27 मिनट और 20 सेकेंड का समय लिया जो उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 10 मिनट अधिक है। गर्मी और उमस भरे मौसम में हालांकि यह प्रदर्शन भी उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिए काफी था।

विश्व रिकार्डधारी ब्रिगिड कोसेगी ने दो घंटे 27 मिनट और 36 सेकेंड का समय लिया।

अमेरिका की मौली सीडल (दो घंटे 27 मिनट और 46 सेकेंड ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता।

गर्मी के असर को कम करने के लिए स्पर्धा को निर्धारित समय से एक घंटे पहले सुबह छह बजे शुरू किया गया था।

जेपचिरचिर ने कहा, ‘‘यहां काफी गर्मी थी। मौसम की चुनौतियों के बीच भी यह अच्छा प्रदर्शन था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)