नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना के तहत मुख्य क्षेत्र को नवंबर के पहले सप्ताह से खोले जाने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों पर पूर्वाह्न नौ बजे से रात नौ बजे तक मोटर चालित वाहन नहीं चलेंगे।
यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र: एक दिन में आए COVID-19 के 9 हजार 895 नए मामले, 298 लोगों की हुई मौत.
केजरीवाल ने शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ परियोजना का निरीक्षण किया और कहा कि पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण योजना के पूरा होने के बाद पुरानी दिल्ली में स्थित चांदनी चौक की ऐतिहासिक शोभा वापस आएगी।
चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना के तहत 90 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक के मार्ग का नवीकरण किया जाना है।
यह भी पढ़े | आजमगढ़ में मासूम बच्चीयों का रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार.
केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, “हम चांदनी चौक के मुख्य क्षेत्र में खड़े हैं और हम पूरे क्षेत्र के नवीकरण के साक्षी हैं… इस क्षेत्र में पूर्वाह्न नौ बजे से रात नौ बजे तक मोटर चालित वाहन नहीं चलेंगे।”
उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि क्षेत्र एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल होगा और देश विदेश से यहां पर्यटक आएंगे। नवंबर के पहले सप्ताह से इसके खुलने की उम्मीद है। यह मई में शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण प्रक्रिया में देर हुई।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY