देश की खबरें | केजरीवाल ने ‘आप’ के राज्य संयोजकों से और गांवों में ‘ऑक्सीजन जांच केंद्र’ खोलने पर चर्चा की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को देश भर के और गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जाने पर पार्टी के राज्य संयोजकों के साथ चर्चा की। इन केंद्रों के खुलने से कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद मिल सकती है।

केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की थी कि आप देश भर के 30 हजार गांवों में रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा की जांच के लिये केंद्र बनाएगी।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at Nandolia Organic Chemicals in Palghar: पालघर स्थित नंदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल.

केजरीवाल ने कहा कि अब तक 30 हजार ऑक्सीमीटर के लिये लोग प्रतिबद्धता जाहिर कर चुके हैं।

ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन का स्तर मापने में मदद मिलती है और कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिये यह बेहद उपयोगी पाया गया। कई बार ऑक्सीजन स्तर कम हो जाने के कारण कोविड-19 मरीजों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़े | Nithyananda: भगोड़ा नित्यानंद गणेश चतुर्थि पर रिजर्व बैंक की करने जा रहा है स्थापना.

उन्होंने सोमवार को आप के राज्य संयोजकों से कहा कि देश के नागरिकों के तौर पर यह उनका कर्तव्य है कि इस मुश्किल वक्त में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस से बचाएं।

केजरीवाल ने वीडियो कॉल के जरिये राज्य संयोजकों से बात की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आज आम आदमी पार्टी के सभी राज्य संयोजकों के साथ बात की और देशभर में अधिक से अधिक गांवों में ‘ऑक्सीजन जांच केंद्र’ खोलने को लेकर चर्चा की। देश के नागरिक होने के नाते यह हमारा दायित्व है कि इस मुश्किल वक्त में हम देश के अधिकाधिक लोगों को कोरोना से बचाएं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)