देश की खबरें | केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा-अगर रोका नहीं जाता तो किसानों का समर्थन करने जाता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां अपने आवास से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि अगर उन्हें रोका नहीं जाता तो वह प्रदर्शन कर रहे किसानों के भारत बंद में उनका समर्थन करने के लिए जाते।

केजरीवाल को दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से नजरबंद करने को लेकर उनके आवास के बाहर हुए ड्रामे के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री घर से बाहर आए और पार्टी के सदस्यों को संबोधित किया।

यह भी पढ़े | Arvind Kejriwal ने हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप, बोले- किसान आंदोलन में जाने से रोका गया.

केजरीवाल ने कहा, "अगर मुझे रोका नहीं जाता तो, मैं प्रदर्शन कर रहे किसानों के भारत बंद में उनका समर्थन करने के लिए जाता। मुझे खुशी है कि भारत बंद कामयाब हुआ। मैंने अंदर बैठकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए प्रार्थना की।"

आप ने मंगलवार सुबह आरोप लगाया था कि केजरीवाल के सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री को नजरबंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है।

यह भी पढ़े | NITI आयोग के CEO अमिताभ कांत ने कहा- भारत में ‘कुछ ज्यादा ही लोकतंत्र है’, सुधार के लिए राज्यों को आगे आना चाहिए.

धरने में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि उन्हें केजरीवाल के आवास में जाने की इजाजत नहीं दी गई।

बाद में सिसोदिया और आप के कुछ सदस्यों को केजरीवाल से मिलने के लिए उनके आवास के अंदर जाने दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही आप प्रमुख ने अपने आवास से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)