श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दक्षिण फिल्मों के अभिनेता विजय सेतुपति फिल्मकार श्रीराम राघवन की अगली फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में पहली बार एक साथ दिखेंगे.
मुंबई, 25 दिसंबर : बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दक्षिण फिल्मों के अभिनेता विजय सेतुपति फिल्मकार श्रीराम राघवन की अगली फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में पहली बार एक साथ दिखेंगे. मैचबॉक्स पिक्चर्स के सहयोग से टिप्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण होगा. निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.
बैनर ने ट्वीट किया, ‘‘2022 की सर्दियों में लुत्फ उठाइए श्रीराम राघवन की अगली फिल्म का. कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे जिसका निर्माण रमेश तौरानी और संजय राउत्रे कर रहे हैं.’’ यह भी पढ़ें : गुरुग्राम में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं पर क्रिसमस प्रार्थना में बाधा डालने का आरोप
ट्वीट के साथ ही कंपनी ने अभिनेता राघवन तथा निर्माता रमेश तौरानी तथा संजय राउत्रे का चित्र साझा किया. कैफ ने भी इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा किया और कहा कि वह राघवन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

