Merry Christmas 2025 Wishes: क्रिसमस के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
दुनिया भर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. दरअसल, ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशु यानी ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी में क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को क्रिसमस की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Merry Christmas 2025 Wishes in Hindi: क्रिसमस (Christmas) एक ऐसा पर्व है, जिसके सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए लोग काफी पहले से तैयारियां करते हैं. दरअसल, पांच दिवसीय दिवाली उत्सव (Diwali Festival) मनाने के बाद से ही हर कोई क्रिसमस की खास तैयारियों जुट जाता है. 25 दिसंबर को इस जश्न को मनाने के लिए घरों के अलावा दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं. वहीं क्रिसमस ईव की रात बच्चों को सैंटा क्लॉज का इंतजार रहता है और उपहार की चाह में बच्चे बिस्तर के पास मोजे रखकर सोते हैं. कई लोग इस दिन सीक्रेट सैंटा बनकर गिफ्ट्स, चॉकलेट और केक देकर बच्चों के लिए भी इस दिन को स्पेशल बना देते हैं. इस दिन शानदार दावतों का आयोजन किया जाता है, जिसमें परिवार के अलावा रिश्तेदारों और करीबियों को इनवाइट किया जाता है. साल के इस आखिरी पर्व को लगभग सभी धर्मों के लोग दुनिया भर में पूरे जोश और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं.
दुनिया भर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. दरअसल, ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशु यानी ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी में क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को क्रिसमस की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

गौरतलब है कि ईसाइयों के अलावा सभी धर्मों के लोग क्रिसमस के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. ईसाई धर्म की प्रचलित मान्यता के अनुसार, बैथलहम में मैरी और जोसेफ के घर ईसा मसीह यानी प्रभु यीशु (Prabhu Yeshu) ने जन्म लिया था, जिसके बाद 221 ई. में पहली बार सेक्सटस जूलियस अफ्रीकानस ने 25 दिसंबर को उनके जन्मदिन के तौर पर सेलिब्रेट किया था. कहा जाता है कि तब से हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).