देश की खबरें | कश्मीर: अंजुमन-ए-इस्लामिया के प्रमुख के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भद्रवाह ,25 जुलाई भद्रवाह में अंजुमन-ए-इस्लामिया के अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार की नमाज के दौरान ‘‘भड़काऊ और राजद्रोही’’ बयान देने पर मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डोंबिवली में कोविड-19 केयर सेंटर और टेस्टिंग लैब का किया उद्घाटन: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि अंजुमन-ए-इस्लामिया के अध्यक्ष परवेज अहमद शेख के खिलाफ शुक्रवार की नमाज अदा करके जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में भद्रवाह पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भद्रवाह की जामिया मस्जिद में लोगों को संबोधित कर रहे शेख के भाषण पर पुलिस ने संज्ञान लिया और उसके खिलाफ धारा 124 ए (देशद्रोह) और 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) 505 बी, 188 तथा महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: भारत में एक दिन में कोविड-19 की रिकॉर्ड 4.2 लाख जांच, मृत्यु दर में भारी गिरावट के साथ 2.35% दर्ज की गई.

डोडा पुलिस के जांच अधिकारी ने कहा कि शेख का भाषण भड़काऊ,सोचा समझा ,राजद्रोही,समाज में दरार डालने वाला और सौहार्द को बिगाड़ने वाला था।

उन्होंने कहा कि भद्रवाह पुलिस थाने के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)