Sachin Tendulkar on Karun Nair: करुण नायर की उपलब्धि असाधारण से कम नहीं; सचिन तेंदुलकर
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विजय हजारे ट्रॉफी में रनों की झड़ी लगाने वाले करुण नायर की उपलब्धि को शुक्रवार को ‘असाधारण से कम नहीं’ करार देते हुए कहा कि विदर्भ के कप्तान से इस लय को ‘जारी रखने’ की उम्मीद जताई.
वडोदरा, 17 जनवरी : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विजय हजारे ट्रॉफी में रनों की झड़ी लगाने वाले करुण नायर की उपलब्धि को शुक्रवार को ‘असाधारण से कम नहीं’ करार देते हुए कहा कि विदर्भ के कप्तान से इस लय को ‘जारी रखने’ की उम्मीद जताई. नायर भारत 50 ओवर की इस शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने सात पारियों में पांच शतकों और एक अर्धशतक के साथ 752 रन बनाये हैं. इस दौरान उनका औसत भी 752 रन का रहा है.
तेंदुलकर ने नायर को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सात पारियों में पांच शतकों के साथ 752 रन बनाना असाधारण से कम नहीं है.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘इस तरह के प्रदर्शन यूं ही नहीं हो जाते. ऐसे प्रदर्शन अत्यधिक फोकस और कड़ी मेहनत से आते हैं. ऐसे ही मजबूत बने रहें और हर अवसर का लाभ उठाएं.’’ यह भी पढ़ें : Mohammed Shami Post: मोहम्मद शामी का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल, इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में भारत वापसी से पहले जताई खुशी
तेंदुलकर ने नायर के प्रदर्शन की सराहना उस समय की है जब चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम चुनने के लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की मुंबई में बैठक होने वाली है. नायर के शानदार प्रदर्शन से विदर्भ की टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गयी है, जहां शनिवार को उसका मुकाबला कर्नाटक से होगा. भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले नायर सिर्फ दूसरे बल्लेबाज है
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

