जरुरी जानकारी | कर्नाटक ने नयी आईटी नीति को दी हरी झंडी, रोजगार के 60 लाख नये अवसरों का सृजन होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2020-25 के लिये नयी आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) नीति को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य राज्य में रोजगार के 60 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसर पैदा करना है। ।

बेंगलुरू, तीन सितंबर कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2020-25 के लिये नयी आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) नीति को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य राज्य में रोजगार के 60 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसर पैदा करना है। ।

इस नीति से देश के ट्रिलियन-डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में आईटी उद्योग का योगदान लगभग 30 प्रतिशत हो सकेगा।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

सरकार के अनुसार, नीति यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य नवाचार और प्रौद्योगिकी में अपने नेतृत्व की स्थिति को बरकरार रखे। यह नीति, समग्र आर्थिक विकास की दिशा में गति बनाए रखने में मदद करेगी।

इस नीति में स्थानीय उद्योग को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए बुनियादी ढांचा बढ़ाने और बेंगलुरु से परे निवेश व विकास को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

कर्नाटक देश का आईटी केन्द्र है और इसकी राजधानी बेंगलुरू, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी क्लस्टर है।

यह वर्ष 1997 में ही आईटी नीति तैयार करने वाला देश का पहला राज्य भी है, जिसने उद्योगों के विकास को गति दिया।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि कर्नाटक का आईटी उद्योग सबसे बड़े रोजगार पैदा करने वाले उद्योगों में से एक के रूप में उभरा है और 80 प्रतिशत वैश्विक आईटी कंपनियां यहां से अपना परिचालन करती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\