देश की खबरें | कर्नाटक के कारोबारी ने घर में दिवंगत पत्नी की आदमकद प्रतिमा लगवाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 11 अगस्त कोप्पल के एक कारोबारी ने अपने घर पर अपनी दिवंगत पत्नी की आदमकद सिलिकॉन प्रतिमा लगवाई है।

के श्रीनिवास गुप्ता के कोप्पल स्थित घर पर आठ अगस्त को गृहप्रवेश में शामिल होने पहुंचे लोगों के लिए यह चौंकाने वाली बात थी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: जयपुर लौटे सचिन पायलट, कहा- पार्टी से कोई मांग नहीं रखी, काम करता रहूंगा.

जब मेहमान गुप्ता के घर पहुंचे तो उन्होंने सोफे पर गुलाबी साड़ी में लिपटी उनकी पत्नी माधवी की प्रतिमा देखी।

माधवी की तीन साल पहले तिरुपति जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़े | राहत इंदौरी के निधन के बाद उन्हें आज रात 9.30 बजे इंदौर के छोटी खजरानी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुप्ता अपनी पत्नी की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहे थे और उन्होंने आदमकद प्रतिमा बनवाकर खालीपन को भरने का प्रयास किया।

गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि बेंगलुरू के मूर्तिकार श्रीधर मूर्ति को सिलिकॉन प्रतिमा बनाने का काम सौंपा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पत्नी ने इस घर को बनवाने का सपना देखा था। उन्होंने ही नक्शा तैयार कराया था और नींव रखने में भी शामिल थीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)