जरुरी जानकारी | कर्नाटक बैंक ने ग्राहकों के 18.87 करोड़ रुपये के सीमापार यूपीआई लेनदेन को लौटाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए 18.87 करोड़ रुपये के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के संदिग्ध सीमापार लेनदेन को वापस कर दिया है।
नयी दिल्ली, 18 फरवरी निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए 18.87 करोड़ रुपये के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के संदिग्ध सीमापार लेनदेन को वापस कर दिया है।
यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि इन लेनदेन को संसाधित नहीं किया जा सका। यह बात बैंक द्वारा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के साथ किए खामियों को दुरुस्त करने के अभ्यास के दौरान सामने आई।
कर्नाटक बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यूपीआई ग्लोबल पर संदिग्ध लेनदेन की समीक्षा के दौरान समाधान प्रक्रिया में कुछ कमियां पाई गई हैं।
बैंक ने कहा कि इसके कारण बैंक के परिचालन या ग्राहक सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
इस मामले की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 17 फरवरी, 2025 को दी गई थी।
बैंक ने कहा था कि वह संबंधित राशि की वसूली के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करेगा और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अतिरिक्त नियंत्रण प्रक्रियाएं भी लागू करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

