देश की खबरें | करण जौहर ने अपनी नई किताब ‘द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव’ की घोषणा की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, एक सितंबर फिल्म निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को अपनी नई किताब ‘द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव’ की घोषणा की और कहा कि उन्होंने यह किताब अपने जुड़वा बच्चों के साथ के अनुभव से प्रेरित होकर लिखी है।

जौहर 2017 में सरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों यश और रुही के पिता बने थे। अपनी किताब में उन्होंने बच्चों की परवरिश के दौरान पहले से थोपे गए लड़के और लड़की में भेद के कारण सामने आने वाली चुनौतियों की बात की है।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: क्या बाहर से आकर नहाना और कपड़े रोज धोना जरूरी है?.

उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि इस चित्रात्मक किताब का प्रकाशन जगरनॉट बुक्स करेगा।

जौहर ने ट्वीट किया,“मैं आप सभी के साथ कुछ विशेष साझा करना चाहता हूं... मेरी किताब ‘द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव’ जल्द ही आ रही है। चिकी सरकार से मिलाने के लिए ट्विंक्ल खन्ना का धन्यवाद। किताब जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित की जाएगी।”

यह भी पढ़े | Earthquake in Palghar: मुंबई से सटे पालघर में भूकंप के झटके, तीव्रता 2.8 मापी गई.

जौहर ने अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी एक वीडियो भी साझा की जिसमें वे किताब की कुछ झलकियां दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह किताब दो बच्चों लव और कुश की कहानी के बारे में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)