ऐरी (अमेरिका), 21 अक्टूबर अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस मंगलवार को 56 साल की हो गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार जो बाइडेन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका अगला जन्मदिन हम व्हाइट हाउस में मनाएंगे।
बाइडेन ने इस मौके पर अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दोनों हाथ मिलाते दिख रहे हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कमला हैरिस को जन्मदिन की बधाई। अगले साल आइसक्रीम के साथ इस दिन को व्हाइट हाउस में मनाएंगे।’’
उल्लेखनीय है कि अगस्त में बाइडेन ने कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद उम्मीदवार के तौर पर नामित किया था।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान को ‘FATF’ की ओर से ब्लैक लिस्ट नहीं किए जाने की उम्मीद, आज से होगा वर्चुअल प्लेनरी बैठक का आयोजन.
अगर कमला हैरिस निर्वाचित होती हैं तो वह अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति होंगी। वहीं, बाइडेन अगले महीने अपना 78वां जन्मदिन मनाएंगे।
हैरिस ने कहा कि जन्मदिन पर उनकी इच्छा है कि सभी लोग घरों से बाहर निकलकर मतदान करें।
हैरिस की भांजी मीना हैरिस का जन्मदिन भी 20 अक्टूबर को ही पड़ता है और इस मौके पर उन्होंने अपनी भांजी को भी बधाई दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY