जयपुर, 23 दिसम्बर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तरी सिक्किम में भीषण सड़क दुर्घटना में 16 जवानों की जान जाने पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया।
मिश्र ने जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री गहलोत ने सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
गहलोत ने कहा कि राष्ट्र हमेशा सेना के बहादुर जवानों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत सैनिकों के परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
गहलोत ने सड़क दुर्घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि उत्तर सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया और इस हादसे में तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारी (जेसीओ) समेत 16 सैन्य कर्मी मारे गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY