देश की खबरें | आरजी कर मामले में न्याय की मांग को लेकर कनिष्ठ चिकित्सकों और मृत चिकित्सक के माता-पिता ने रैली निकाली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में जवाबदेही और व्यापक सुधार की मांग को लेकर शुक्रवार को कनिष्ठ चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों ने यहां विरोध मार्च में हिस्सा लिया।
कोलकाता, छह दिसंबर पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में जवाबदेही और व्यापक सुधार की मांग को लेकर शुक्रवार को कनिष्ठ चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों ने यहां विरोध मार्च में हिस्सा लिया।
पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फेडरेशन (डब्ल्यूबीजेडीएफ) द्वारा आयोजित रैली पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल से शुरू हुई और सॉल्ट लेक में स्थित स्वास्थ्य भवन पर समाप्त हुई।
इस वर्ष अगस्त में आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर चिकित्सक प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस मार्च में मृत महिला चिकित्सक के माता-पिता भी शामिल हुए।
मृत चिकित्सक के पिता ने पत्रकारों से कहा, “मेरी बेटी की मौत को 119 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हमें अभी तक न्याय नहीं मिला। हमारा मानना है कि हमें सड़कों पर ही रहना चाहिए। आंदोलन के बिना हमें न्याय नहीं मिल सकता।”
कनिष्ठ चिकित्सकों ने सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की जांच के तरीके पर भी निराशा व्यक्त की और न्याय मिलने तक अपना विरोध जारी रखने का संकल्प लिया।
सीबीआई, दुष्कर्म के बाद हत्या मामले और घटना के बाद सामने आई वित्तीय अनियमितताओं दोनों की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2024 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

