जरुरी जानकारी | जुबिलेंट लाइफ ने योगी को रेमडेसिवीर की 1,000 शीशियां भेंट कीं

नोएडा, आठ अगस्त दवा कंपनी जुबिलेंट लाइफ साइंसेज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वायरस रोधी दवा रेमडेसिवीर की 1,000 शीशियां भेंट की हैं। कंपनी इस दवा को ‘जेयूबीआई-आर’ ब्रांड नाम से बेचती है।

कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि देश में कोविड-19 का इलाज कर रहे एक हजार से अधिक अस्पतालों को कंपनी के वितरण नेटवर्क के जरिये यह दवा उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ED के ऑफिस पहुंचे.

कंपनी ने आदित्यनाथ के हवाले से कहा, ‘‘रेमडेसिवीर कोविड-19 के गंभीर मामलों में इलाज के लिए एक प्रभावी दवा है। मुझे इस बात की खुशी है कि इस संकट के समय जुबिलेंट ने ढाई महीने के कम समय में यह दवा उपलब्ध कराई है।’’

जुबिलेंट लाइफ साइसेंज के चेयरमैन श्याम एस भरतिया ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जीवन रक्षक दवा ‘जेयूबीआई-आर’ को भेंट करने पर हमें काफी खुशी और संतोष है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) इकाई के माध्यम से जेयूबीआई-आर की 1,000 शीशियां उपलब्ध करा रही है।

मई, 2020 में जुबिलेंट ने गिलेड साइंसेज इंक के साथ गैर-विशिष्ट लाइसेंसिंग करार किया था। इससे उसे गिलेड की दवा रेमडेसिवीर के भारत सहित 127 देशों में पंजीकरण, विनिर्माण और बिक्री का अधिकार मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)