देश की खबरें | लद्दाख में हिंसक झड़प पर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने कहा, राष्ट्र सैनिकों की बहादुरी को सलाम करता है
जियो

जम्मू, 17 जून जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि समूचा देश चीन और दूसरे दुश्मन पड़ोसियों के खतरे से निपटने के लिए सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ा है।

कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने पूर्वी लद्दाख के गलवान में सोमवार रात को चीनी सेना के साथ झड़प में 20 सैनिकों के शहीद होने पर हैरानी जाहिर की।

यह भी पढ़े | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, अस्पताल में चल रहा इलाज.

उन्होंने बताया कि राष्ट्र सैनिकों की बहादुरी और हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने की उनकी निष्ठा और समर्पण को सलाम करता है।

उन्होंने कहा, " देश चीन और दूसरे अन्य दुश्मन पड़ोसियों की बदनियती और दुस्साहस से निपटने के लिए मजबूती से सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ा है।"

यह भी पढ़े | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रवक्ता ने कहा, " राष्ट्र उनका और उनके परिवारों का हमेशा ऋणी रहेगा।"

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार को भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प हुई थी जिसमें एक कर्नल समेत 20 कर्मी शहीद हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)