रांची, 30 जुलाई झारखंड के नव नियुक्त राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मंगलवार को स्वागत किया।
पूर्व केंद्रीय श्रम मंत्री गंगवार बुधवार को राजभवन में झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो, मंत्री रामेश्वर ओरांव, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, बैद्यनाथ राम, बेबी देवी, हफीज-उल-हसन, दीपक बिरुआ, दीपिका पांडे सिंह, विधायक कल्पना सोरेन और मुख्य सचिव एल खियांग्ते समेत कई नौकरशाह मौजूद थे।
इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन को हवाई अड्डे पर विदा किया था।
राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल का कार्यभार संभालने के लिए रवाना हो गए।
सोरेन अपनी पत्नी के साथ राजभवन भी गए और राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि झारखंड की जनता को उनका प्यार, आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY