खेल की खबरें | ज्वेरेव अमेरिकी ओपन फाइनल में , मुकाबला थीम से

जर्मनी के 23 वर्ष के टेनिस स्टार ज्वेरेव पहले दो सेट में बिल्कुल फार्म में नहीं दिखे लेकिन समय पर संभलते हुए उन्होंने बस्टा को 3 . 6, 2 . 6, 6 . 3 , 6 . 4, 6 . 3 से हराया ।

पांचवीं वरीयता प्राप्त ज्वेरेव अब दूसरी वरीयता प्राप्त थीम से रविवार को खिताब के लिये खेलेंगे । थीम ने उन्हें जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में हराया था ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: प्रैक्टिस के दौरान मस्ती करते हुए नजर आए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी, देखें तस्वीर.

जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा ,‘‘ दो सेट गंवाने के बाद आम तौर पर खिलाड़ी पकड़ छोड़ देते हैं लेकिन मैं मैच में बना रहा । मुकाबले आसान नहीं होते और कई बार सब्र की परीक्षा होती है ।’’

नौ साल पहले रोजर फेडरर के हाथों दो सेट गंवाने के बाद नोवाक जोकोविच ने इसी तरह वापसी की थी । उसके बाद से यह कमाल करने वाले ज्वेरेव पहले खिलाड़ी हैं । वह पिछले दस साल में ग्रैंडस्लैम फाइनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं ।जोकोविच 2010 में अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंचे , तब वह 23 वर्ष के थे ।

यह भी पढ़े | ENG vs AUS 1st ODI 2020: ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल मार्श का शानदार अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 295 रन का लक्ष्य.

वहीं आस्ट्रिया के 27 वर्षीय थीम ने पिछले साल के उपविजेता दानिल मेदवेदेव को 6 . 2, 7 . 6 , 7 . 6 से हराया ।

थीम दो साल पहले फ्रेंच ओपन फाइनल में रफेल नडाल से हारे थे जबकि इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में उन्हें नोवाक जोकोविच ने मात दी थी ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)