खेल की खबरें | जापान का जे-लीग फुटबाल टूर्नामेंट दर्शकों के बिना वापसी को तैयार

संभावना है कि जे-लीग शुक्रवार को अपनी योजनाओं का खुलासा करेगा।

जापानी समाचार एजेंसी क्योदो की रिपोर्ट के अनुसार लीग के मैच 27 जून या चार जुलाई से शुरू हो सकते हैं। एजेंसी ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

यह भी पढ़े | ड्रग्स रखने के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर शेहान मदुशनका को पुलिस ने हिरासत में लिया.

इन मैचों की शुरुआत दर्शकों के बिना होगी। इससे पहले 19 जून से शुरू होने वाली बेसबॉल लीग भी खाली स्टेडियम में खेली जाएगी।

जे-लीग का सत्र 21 फरवरी से शुरू हुआ था लेकिन कुछ दिन बाद ही इसे रोकना पड़ा था। बेसबॉल का नियमित सत्र अभी शुरू नहीं हुआ था।

यह भी पढ़े | वेस्टइंडीज के टेस्ट खिलाड़ी मैदान में ट्रेनिंग के लिए लौटे.

क्योदो की रिपोर्ट के अनुसार जे-लीग यात्रा को सीमित रखने की कोशिश करेगा। उसकी योजना एक ही भौगोलिक क्षेत्र की टीमों के बीच आपस में मैच करवाने की है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)