जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने आबे की इच्छाओं का सम्मान करने के तरीके के रूप में महत्वपूर्ण राजनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने का वचन दिया।
तोक्यो के बौद्ध मंदिर ‘जोजोजी’ में आबे की पत्नी अकी अबे और उनके परिवार द्वारा रखी गई प्रार्थना सभा में किशिदा और उनकी अगुवाई वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ विपक्षी दलों के प्रतिनिधि और व्यापार जगत के दिग्गज भी पहुंचे।
आबे की आठ जुलाई 2022 को चुनाव प्रचार के दौरान भाषण देते हुए हत्या कर दी गई थी।
हमले के संदिग्ध तेत्सुया यामागामी को घटना स्थल से गिरफ्तार किया गया था और उसपर हत्या व बंदूक नियंत्रण कानून के उल्लंघन सहित दूसरे अन्य अपराधों के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
सत्तारूढ़ दल और रूढ़िवादी शिक्षाविदों ने शनिवार को एक अन्य प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया, जहां किशिदा ने आबे को याद करते हुए कहा कि वह जब भी मुश्किल फैसले लेने के लिए जूझते थे तब अक्सर आबे ही उन्हें हौसला दिया करते थे।
उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैं इस बात को लेकर चिंतित होता हूं कि क्या मैं सही चीज कर रहा हूं या नहीं, तब मैं पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के शब्दों को याद करता हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह (आबे) कहते थे कि किशिदा, अब तुम प्रधानमंत्री बन चुके हो और आपको उस पथ पर चलते रहना चाहिए, जिसमें आप विश्वास करते हों।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY