नयी दिल्ली, 10 सितंबर जम्मू एंड कश्मीर बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 65.5 प्रतिशत गिरकर 7.30 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 21.15 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि, जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक को 293.82 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.
नियामकीय सूचना में बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 2,160.51 करोड़ रुपये रह गयी। पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की आय 2,257.42 करोड़ रुपये थी।
एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6.50 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध लाभ्र 21.87 करोड़ रुपये के मुकाबले 70 प्रतिशत कम है।
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
एकल आधार पर बैंक की आय इस दौरान 2,157.94 करोड़ रुपये रह गयी। पिछले साल यह जून तिमाही में 2,256.25 करोड़ रुपये थी।
समीक्षावधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) सकल ऋण का 10.73 प्रतिशत रही। यह पिछले साल इसी अवधि में 8.48 प्रतिशत थी। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए, शुद्ध ऋण का 3.05 प्रतिशत रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का शुद्ध एनपीए 4.36 प्रतिशत था।
बैंक का फंसे कर्ज के लिए प्रावधान समीक्षावधि के लिए 266.37 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इस अवधि के लिए यह 293.21 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY