एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर की महिला ने हैदराबाद में फांसी लगाकर जान दी

जम्मू-कश्मीर की 27 वर्षीय एक महिला ने बुधवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी. वह एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती थी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर की महिला ने हैदराबाद में फांसी लगाकर जान दी
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

हैदराबाद, 2 जून : जम्मू-कश्मीर की 27 वर्षीय एक महिला ने बुधवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी. वह एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती थी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की निवासी महिला रात करीब 12 बजे गाचीबोवली थाना क्षेत्र के नानकरामगुडा स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटकी मिली. उन्होंने कहा कि उसे उसका दोस्त अस्पताल ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : बिहार के सीतामढ़ी में सड़क हादसे में भाजपा विधायक समेत 4 घायल

महिला पिछले डेढ़ साल से दो अन्य महिलाओं के साथ फ्लैट में रह रही थी. उसके माता-पिता जम्मू-कश्मीर में हैं.

पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).