देश की खबरें | जम्मू कश्मीर पुलिस ने एनआरआई कारोबारी मुबीन शाह को हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, दो अक्टूबर प्रवासी भारतीय (एनआरआई) कारोबारी मुबीन शाह के खिलाफ जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) हटाये जाने के 11 महीने बाद केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस ने उसे हिरासत में लेने और उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कश्मीर घाटी में रह रहे बाहरी लोगों के खिलाफ शाह के कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर पुलिस ने एनआरआई कारोबारी पर इस साल जून में भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार.

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा, ‘‘हां, हम शाह के खिलाफ एक गिरफ्तारी वारंट हासिल करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। ’’

उन्होंने कहा कि संबद्ध पुलिस थाने ने यह पाया है कि शाह की पोस्ट सोशल नेटवर्किंग साइट पर तनाव पैदा करने को लेकर लक्षित थी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: दिल्ली के महर्षि वाल्मिकि मंदिर में हाथरस की बेटी के लिए प्रार्थना सभा, प्रियंका गांधी हुईं शामिल.

शाह मलेशिया में दस्तकारी का कारोबार करता है। वह साल में एक बार कश्मीर आता है। इससे पहले वह कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड उद्योग का अध्यक्ष भी रह चुका है।

सिंह ने कहा , ‘‘गिरफ्तारी वारंट के आधार पर लुकआउट नोटिस जारी कराने की भी कोशिश की जा रही है। ’’

जम्मू कश्मीर पुलिस शाह के खिलाफ इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की कोशिश कर रही है।

पिछले साल जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा केंद्र द्वारा समाप्त कर दिये जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिये जाने के बाद छह अगस्त को शाह को हिरासत में लिया गया था।

शाह की पत्नी ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया और शाह को शुरूआत में अस्थायी तौर पर आगरा जेल से रिहा कर दिया गया। शाह के खिलाफ जम्मू कश्मीर के पीएसए आदेश रद्द करने के बाद में उसके खिलाफ सभी आरोप हटा लिये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)