एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर प्रशासन महज घोषणाओं की जगह वास्तविक विकास पहलों को देगा बढ़ावा: सिन्हा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उनका प्रशासन स्थानीय निकायों से संबंधित 73वें और 74 वें संविधान संशोधनों को लागू करने के लिए कटिबद्ध है और वह ‘महज घोषणाओं’ की बजाय वास्तविक विकास पहलों को बढ़ावा देगा।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर प्रशासन महज घोषणाओं की जगह वास्तविक विकास पहलों को देगा बढ़ावा: सिन्हा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 23 सितंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उनका प्रशासन स्थानीय निकायों से संबंधित 73वें और 74 वें संविधान संशोधनों को लागू करने के लिए कटिबद्ध है और वह ‘महज घोषणाओं’ की बजाय वास्तविक विकास पहलों को बढ़ावा देगा।

उन्होंने जम्मू के बाहरी इलाके अखनूर में ‘जन अभियान’ कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: क्या बिहार में कल बनेंगे नए सियासी समीकरण, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने आनन-फानन में बुलाई बैठक.

सिन्हा ने एक सभा को संबोधित किया और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास का प्रथम दृष्टया आकलन करने तथा मौके पर ही जन-शिकायत निवारण उपायों को तेज के लिए लोगों के साथ संवाद किया।

उन्होंने कहा , ‘‘ सरकार 73वें और 74वें संशोधन को सच्चे मायने में लागू करने के लिए कटिबद्ध है।’’

यह भी पढ़े | Lok Sabha Adjourned Sine Die: कोरोना महामारी के चलते लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 1 अक्टूबर तक चलने वाला मानसून सत्र छोटा किया गया.

सिन्हा ने कहा कि विकास का उनका दृष्टिकोण वित्त और तकनीकी पहलुओं के सहयोग से वास्तविक नियोजन पर आधारित है तथा वर्तमान सरकार ‘महज घोषणाओं’ की बजाय वास्तविक विकास पहलों को बढ़ावा देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ जन-अभियान जन-शिकायतों का मौके पर ही निवारण करने की प्रणाली है। यह शासन को कुशल जनसेवा के लिए लोगों के द्वार तक लाने की दिशा में एक कदम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).