जरुरी जानकारी | जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 10,500 ढांचागत परियोजनाओं का ब्योरा सार्वजनिक किया

श्रीनगर, 18 अगस्त जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सार्वजनिक खर्च में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिये 2019-20 के दौरान पूरी हुई 10,500 से अधिक ढांचागत परियोजनाओं के बारे में सूचना सार्वजनिक की है। इन परियोजनाओं के बारे में लोगों से शिकायतें और प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने के इरादे से ब्योरा सार्वजनिक किया गया है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि वित्त विभाग ने कई ई-बुक जारी किये हैं, जिसमें चित्रों के साथ सभी प्रासंगिक सूचनाएं दी गयी हैं। लोग इन सूचनाओं को देखें, उस पर गौर करें और उसके बारे में जरूरी प्रतिक्रियाएं दें।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

उसने कहा कि पहली बार एक अनूठी पहल की गयी है। जिसमें सभी सरकारी कार्यों को सार्वजनिक किया गया है ताकि लोग इसको देख सके और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। साथ ही विभिन्न योजनाओं पर जो खर्च हुए, उसकी निगरानी हो सके।

प्रवक्ता ने कहा कि 2019-20 के दौरान 10,573 ढांचागत परियोजनाएं पूरी हुई और उनके बारे में पूरी जानकारी सार्वजनिक की गयी है। इस पहल का मकसद यह है कि लोगों के पास इसके बारे कोई शिकायत और प्रतिक्रियाएं हैं, तो वे उसे दर्ज करायें

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

उसने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में ढांचागत क्षेत्र के विकास के मामले में पिछले वित्त वर्ष में पूर्व के मुकाबले उल्लेखनीय संख्या में परियोजनाएं पूरी हुई।

प्रवक्ता के अनुसार 2018-19 में 8,106 ढांचागत परियोजनाएं पूरी हुई थी जबकि इस साल इनकी संख्या 10,573 रही। ये परियोजनाएं कोरोना महामारी और राज्य के केंद्रशासित प्रदेश बनने को लेकर प्रशासन के समक्ष विभिन्न चुनौतियों के बावजूद पूरी हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)