विदेश की खबरें | जयशंकर ने यूएई में भारतीयों को कोविड-19 संबंधी मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही का दिलाया भरोसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार को डिजिटल माध्यम से बातचीत की और उन्हें कोविड-19 महामारी के बाद स्थिति सामान्य होने संबंधी मामलों पर सरकार की जवाबदेही का भरोसा दिलाया।

दुबई, 26 नवंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार को डिजिटल माध्यम से बातचीत की और उन्हें कोविड-19 महामारी के बाद स्थिति सामान्य होने संबंधी मामलों पर सरकार की जवाबदेही का भरोसा दिलाया।

जयशंकर इस समय यूएई की यात्रा पर है। वह बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स की छह दिवसीय यात्रा के दूसरे पड़ाव पर बुधवार रात यहां पहुंचे। जयशंकर की तीन देशों की यात्रा मंगलवार को आरंभ हुई थी।

यह भी पढ़े | 26/11 Mumbai Attacks: पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद करवा रहा है कसाब सहित मारे गए 10 आतंकियों के लिए आज विशेष प्रार्थना.

दुनियाभर में कोविड-19 ने तबाही मचा रखी है, ऐसे समय में जयशंकर की इस यात्रा को अहम माना जा रहा है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘अबू धाबी में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की।’’

यह भी पढ़े | Former PM of Sudan Sadiq Al Mahdi Dies: सूडान के पूर्व प्रधानमंत्री सादिक-अल-महदी का कोरोना से निधन.

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए अबू धाबी में भारत के दूतावास के साथ मिलकर काम करने की खातिर आगे आने के लिए (मैंने) उनकी (भारतीय समुदाय) प्रशंसा की। कोविड-19 के बाद स्थिति सामान्य होने संबंधी मामलों पर सरकार की जवाबदेही का उन्हें भरोसा दिलाया।’’

यूएई में कोरोना वायरस के कारण 1,63,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 563 लोगों की मौत हो चुकी है।

विदेश मंत्री के दौरे से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूएई में 30 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं।

अबू धाबी में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार, लगभग 30.4 लाख भारतीय प्रवासियों का समुदाय संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है और यह देश की कुल आबादी का 30 प्रतिशत है।

जयशंकर ने खाड़ी देश की यात्रा के दौरान अबू धाबी के शाहजादे शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ कोविड-19 महामारी के बाद भारत और यूएई के बीच रणनीतिक सहयोग को बेहतर बनाने पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स