देश की खबरें | आईटीबीपी को मिले 'ओसामा हंटर' नामक नस्ल के 17 पिल्ले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच नवंबर आईटीबीपी का खोजी कुत्तों का दल 17 'बेल्जियन मेलिनोइस' पिल्लों के जन्म के बाद और अधिक मजबूत हो गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आईटीबीपी इन्हें पैदल गश्त और आतंकवादी-रोधी अभियानों के लिये प्रशिक्षित करने की योजना बना रहा है।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, राजधानी में पटाखे पूरी तरह बैन.

अधिकारियों ने कहा कि भारत में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में इस नस्ल के पिल्लों का जन्म हुआ है।

भारत में एक दशक पहले बेल्जियन मेलिनोइस कुत्तों का परिचय हुआ था। तब से केन्द्रीय सुरक्षा बल और पुलिस इकाइयां नक्सल और आतंकवाद रोधी अभियानों में इनका इस्तेमाल करते रहे हैं।

यह भी पढ़े | Ban Crackers in West Bengal: कलकत्ता उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में पटाखों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध.

ये कुत्ते पहली बार दुनियाभर में तब चर्चा में आए थे, जब 2011 में अमेरिकी नौसेना ने पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के अभियान में इनका इस्तेमाल किया था। तब इन्हें 'ओसामा हंटर्स' कहा गया था।

इन पिल्लों के माता-पिता का जन्म पंचकूला के भानू इलाके में स्थित कुत्तों के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र (एनटीसीडी) में हुआ था और फिलहाल वे आईटीबीपी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आईटीबीपी के एक अधिकारी ने कहा कि पांच वर्षीय ओल्गा और ओलेश्या नामक दो बहनों ने इन पिल्लों को जन्म दिया है जबकि इनके पिता का नाम गाला है, जिसे हिमाचल प्रदेश में उस समय सुरक्षा में तैनात किया गया था, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोहतांग में अटल सुरंग का उद्घाटन किया था।

उन्होंने कहा कि ओल्गा ने 30 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच 9 जबकि ओलेश्या ने आठ बच्चों को जन्म दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)