दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने की कप्तान कोहली की आलोचना, कह डाली ये बड़ी बात

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान डीआरएस के फैसले के खिलाफ विराट कोहली की प्रतिक्रिया ‘अपरिपक्व’ थी और इतनी अतिरंजित प्रतिक्रया से भारतीय कप्तान कभी युवाओं के रोल मॉडल नहीं बन सकेंगे .

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान डीआरएस के फैसले के खिलाफ विराट कोहली की प्रतिक्रिया ‘अपरिपक्व’ थी और इतनी अतिरंजित प्रतिक्रया से भारतीय कप्तान कभी युवाओं के रोल मॉडल नहीं बन सकेंगे . कोहली, उपकप्तान केएल राहुल और आफ स्पिनर आर अश्विन ने विरोधी कप्तान डीन एल्गर को पगबाधा आउट नहीं देने के डीआरएस के विवादित फैसले के बाद अंपायरिंग और तकनीक को लेकर स्टम्प माइक पर अपमानजनक टिप्प्णियां की . गंभीर ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ यह बहुत बुरा था . स्टम्प माइक के पास जाकर कोहली ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, वह अपरिपक्व था . एक अंतरराष्ट्रीय कप्तान , एक भारतीय कप्तान से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती . ’’ उन्होंने कहा कि पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल को भी इस तरह से जीवनदान मिला था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने ऐसी प्रतिक्रिया नहीं दी .

उन्होंने कहा ,‘‘ तकनीक आपके हाथ में नहीं है . मयंक अग्रवाल के मामले में ऐसा लग रहा था कि वह आउट है लेकिन एल्गर ने उस तरह से प्रतिक्रिया नहीं दी .’’ गंभीर ने कहा ,‘‘ आप भले ही कहें कि वह जज्बाती खिलाड़ी है लेकिन इस तरह की प्रतिक्रिया अतिरंजित है . ऐसे में आप रोल मॉडल नहीं बन सकते . कोई उदीयमान क्रिकेटर इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं देखना चाहेगा, खासकर भारतीय कप्तान से .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस टेस्ट मैच का नतीजा कुछ भी हो लेकिन इतने लंबे समय से टीम की कप्तानी कर रहे टेस्ट कप्तान से ऐसी अपेक्षा नहीं की जाती . उम्मीद है कि राहुल द्रविड़ उनसे बात करेंगे क्योंकि द्रविड़ जिस तरह के कप्तान थे, वह कभी ऐसी प्रतिक्रिया नहीं देते .’’ यह भी पढ़ें : आस्ट्रेलिया ने रद्द किया जोकोविच का वीजा, निर्वासित होना तय

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डेरिल कुलीनन ने भी कोहली की निंदा करते हुए कहा ,‘‘ वह हमेशा से ऐसा करता आया है .वह मनमाना बर्ताव करता है . बाकी क्रिकेट जगत उसके आगे नतमस्तक हो जाता है . भारत महाशक्ति है . ऐसा बरसो से होता आ रहा है . भारतीयों को कोई छू नहीं सकता सो सभी हंसी में टाल देते हैं .’’ उन्होंने कहा,‘‘ मुझे विराट कोहली पसंद है . उनका खेल पसंद है लेकिन आचरण की कोई मर्यादा होनी चाहिये . वह लंबे समय से ऐसा बर्ताव करता आया है जो क्रिकेट के मैदान पर अस्वीकार्य है . लेकिन वह कोहली है और मुझे यह पसंद नहीं है . उसे दंड मिलना चाहिये .’’

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के दूसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी