देश की खबरें | किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोकना बिल्कुल गलत है: केजरीवाल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से किसानों को रोकना और उन पर पानी की बौछार करना बिल्कुल गलत है।

विरोध प्रदर्शन के तहत किसानों ने बुधवार को अपने ट्रैक्टर-ट्रेलर के साथ पंजाब से दिल्ली की ओर कूच किया जिसे रोकने के लिए हरियाणा में सीमा पर अवरोधक लगाए गए।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी श्रद्धांजलि देने के लिए कल बुलाई CWC की बैठक.

प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने और उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए कम से कम दो बार पानी की बौछार का इस्तेमाल किया गया।

केजरीवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना किसानों का संवैधानिक अधिकार है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शादी-विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की जरूरत नहीं.

उन्होंने ट्वीट किया, “केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर पानी की बौछार की जा रही है। किसानों पर ये जुल्म बिल्कुल गलत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।”

हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को पंजाब से लगती अपनी सीमा को पूरी तरह सील कर दिया।

राज्य की दिल्ली से लगती सीमा पर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

हरियाणा की भाजपा सरकार ने पंजाब जाने वाली बस सेवा निलंबित कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)