हैदराबाद, 17 जून जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक में शनिवार को पक्षकारों द्वारा तैयार दस्तावेज को स्वीकार किया गया। बैठक में प्रतिनिधियों ने पिछले तीन दिनों में खाद्य प्रणालियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
‘आउटकम डोक्यूमेंट एंड चेयर्स समरी’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में समावेशी, लचीली और सतत कृषि और खाद्य प्रणालियों को विकसित कर सभी के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए जी20 कृषि मंत्रियों की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है।
तीन दिवसीय बैठक (15-17 जून) के दौरान कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद सहमति बनी।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बैठक में जी20 के 20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि मंत्रिस्तरीय बैठक में 40 प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर कृषि क्षेत्र के समक्ष आई विभिन्न चुनौतियों को रेखांकित करते हुए जी-20 देशों के कृषि मंत्रियों से वैश्विक खाद्य सुरक्षा हासिल करने के लिए सामूहिक कार्रवाई के तरीकों पर विचार करने का आह्वान किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY