ताजा खबरें | लोकसभा में उठा गुजरात में चांदीपुरा वायरस के प्रकोप का मुद्दा, सरकार से जल्द कार्रवाई का अनुरोध
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. गुजरात में चांदीपुरा वायरस से अब तक 37 बच्चों की मौत होने का दावा करते हुए कांग्रेस की सांसद गनीबेन नगाजी ठाकोर ने केंद्र सरकार से इस विषाणु के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने की मांग की और कहा कि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो दोबारा कोरोना महामारी जैसी भयानक स्थिति पैदा हो सकती है।
नयी दिल्ली, 24 जुलाई गुजरात में चांदीपुरा वायरस से अब तक 37 बच्चों की मौत होने का दावा करते हुए कांग्रेस की सांसद गनीबेन नगाजी ठाकोर ने केंद्र सरकार से इस विषाणु के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने की मांग की और कहा कि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो दोबारा कोरोना महामारी जैसी भयानक स्थिति पैदा हो सकती है।
ठाकोर ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, ‘‘मेरे संसदीय क्षेत्र बनासकांठा समेत पूरे गुजरात में इस समय चांदीपुरा वायरस का संक्रमण खतरनाक रूप लेता जा रहा है। गुजरात के अलग-अलग जिलों में अब तक 84 मामले इस वायरस के संक्रमण के आ चुके हैं। इससे अब तक 37 बच्चों की जान जा चुकी है।’’
उन्होंने कहा कि आंकड़ों को देखें तो ऐसा लगता है कि इस वायरस से संक्रमित 100 में से केवल 15 प्रतिशत मरीजों को ही बचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और बनासकांठा समेत अधिकतर जिलों में इस वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है जो दिन प्रतिदिन घातक होता जा रहा है और अधिकतर बच्चों को अपना शिकार बना रहा है।
कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘इस वायरस को गंभीरता से नहीं लिया गया तो दोबारा कोरोना महामारी जैसी भयानक स्थिति पैदा हो सकती है।’’
उन्होंने प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि गुजरात में तेजी से प्रकोप दिखा रहे इस वायरस को गंभीरता से लेते हुए इसकी रोकथाम के लिए जल्द से जल्द कठोर कदम उठाये जाएं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

