ISSF World Cup : दिव्यांश और इलावेनिल को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम का स्वर्ण
भारत के दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वलारिवान ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को यहां 10 मीटर एयर राइफल में मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
नई दिल्ली, 22 मार्च : भारत (India) के दिव्यांश सिंह पंवार (Divyansh Singh Panwar) और इलावेनिल वलारिवान (Elavenil Valarivan) ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ विश्व कप (ISSF World Cup) में सोमवार को यहां 10 मीटर एयर राइफल में मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. यह भी पढ़े: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली तोड़ सकते है ये 5 बड़े रिकॉर्ड
भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में 16 अंक बनाये और हंगरी की विश्व में नंबर एक इस्तावान पेनी और इस्जतर डेनेस को पीछे छोड़ा. हंगरी की टीम 10 अंक ही बना पायी.
डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में भारत के दोनों खिलाड़ियों ने अंतिम शॉट में समान 10.4 अंक बनाये जबकि हंगरी की जोड़ी ने 10.7 और 9.9 अंक बनाये.
इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने 10.8 का समान स्कोर बनाकर अपनी जीत पक्की कर दी थी क्योंकि हंगरी के दोनों खिलाड़ी समान 10.4 अंक ही बना पाये थे.
Tags
संबंधित खबरें
Mumbai Metro Update: मुंबई मेट्रो का तोहफा, 5 मार्च India-इंग्लैंड सेमीफाइनल के दिन देर रात तक दौड़ेगी एक्वा लाइन-3
South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Pitch Report: सेमीफाइनल के अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या न्यूजीलैंड के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट
South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026 Semi-Final: अगर बारिश की वजह से धुल गया मुकाबला तो कौन पहुंचेगा फाइनल, जानें ICC के नियम
South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Prediction: सेमीफाइनल के हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
\