विदेश की खबरें | इजराइल के निकटतम यूरोपीय सहयोगियों ने गाजा में युद्ध विराम के लिए आह्वान तेज किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शीर्ष यूरोपीय राजनयिकों द्वारा यह ठोस कदम अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की सोमवार को इजराइल यात्रा से पहले आया है।

इस यात्रा के दौरान ऑस्टिन के इजराइली नेताओं पर युद्ध के सबसे तीव्र चरण को खत्म करने और हमास के खिलाफ अधिक लक्षित रणनीति अपनाने के लिए दबाव डालने की उम्मीद है।

इजराइल के पश्चिमी देशों के सहयोगियों ने आम नागरिकों के हताहत होने और गाजा की करीब 85 प्रतिशत आबादी यानी 19 लाख फलस्तीनियों के बड़े पैमाने पर विस्थापन को लेकर चिंता व्यक्त की है। हालांकि अमेरिका ने अपने करीबी सहयोगी को महत्वपूर्ण सैन्य एवं राजनयिक समर्थन प्रदान करना जारी रखा है।

ब्रिटिश साप्ताहिक ‘संडे टाइम्स’ में एक संयुक्त लेख में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने युद्ध विराम का आह्वान किया और कहा, ‘‘बहुत सारे आम नागरिक मारे गए हैं। इजराइल की सरकार को आतंकवादियों और नागरिकों के बीच अंतर करने के लिए और अधिक प्रयास करना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इजराइल के अभियान में हमास नेताओं और उसके गुर्गों को निशाना बनाया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इजराइल की कार्रवाई फलस्तीनियों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की संभावना को नष्ट कर देती है तो वह वह युद्ध नहीं जीत पाएगा।’’

उन्होंने कहा कि युद्ध विराम जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह युद्ध विराम ‘‘टिकाऊ’’ होना चाहिए।

रविवार को तेल अवीव में अपने इजराइली समकक्ष के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने भी युद्ध विराम पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)