विदेश की खबरें | इजराइल के हवाई हमले में गाजा में यूएसएआईडी के एक सदस्य की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी कर्मचारी हानी जेना (33) के एक सहयोगी ने एक बयान में यह जानकारी दी। यूएसएआईडी ने अपने कर्मचारी के मारे जाने का संज्ञान लिया और मानवीय मदद मुहैया कराने के लिए वहां मौजूद कर्मचारियों की व्यापक सुरक्षा किए जाने की अपील की।

बयान में बताया गया कि पांच नवंबर को गाजा पर हजराइल के हवाई हमले में जेना, उनकी पत्नी, उनकी दो और चार वर्ष की दो बेटियां तथा परिवार के अन्य सदस्य मारे गए।

अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि इंटरनेट-प्रौद्योगिकी कार्मचारी जेना ने हवाई हमलों से बचने के लिए अपने परिवार के साथ गाजा सिटी में एक घर में शरण ली हुई थी लेकिन जेना और उनका परिवार हमले से बच नहीं सका।

यूएसएआईडी के एक सदस्य के मारे जाने की खबर समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने सबसे पहले प्रकाशित की थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार जेना ने एक सहकर्मी को संदेश भेजा था जिसमें उसने लिखा था, ‘‘मेरी बेटियां डरी हुई हैं और मैं उन्हें शांत रखने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन ये बमबारी भयावह हैं।’’

यूएसएआईडी की प्रवक्ता जेसिका जेनिंग्स ने शनिवार को एक ईमेल में कहा,‘‘यूएसएआईडी समुदाय इस लड़ाई में निर्दोष नागरिकों और हानी जेना जैसे साहसी व्यक्ति सहित मानवीय सहायताकर्मियों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)