नयी दिल्ली, 12 नवंबर आवास ऋण देने वाली एचडीएफसी लि. ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीमा नियामक इरडा ने एचडीएफसी एर्गो हेल्थ इंश्योरेंस का एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस में विलय को अंतिम मंजूरी दे दी है।
इससे पहले, सितंबर महीने में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने एचडीएफसी एर्गो हेल्थ इंश्योरेंस (पूर्व में अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लि.) तथा एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस के बीच विलय को मंजूरी दे दी थी।
यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.
एचडीएफसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘... भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने 11 नवंबर, 2020 के पत्र के जरिये एचडीएफसी एर्गो हेल्थ इंश्योरेंस का एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस में विलय को अंतिम मंजूरी दे दी।’’
साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां एचडीएफसी लि. की अनुषंगी इकाइयां हैं।
यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.
योजना के तहत विलय शेयर अदला-बदली के जरिये होगा। इसके अंतर्गत 100:385 के अनुपात में शेयरों की अदला बदली होगी। यानी एचडीएफसी एर्गो हेल्थ के 385 शेयर के बदले एचडीएफसी एर्गो के 100 शेयर मिलेंगे।
विलय के बाद एचडीएफसी की एचडीएफसी एर्गो में 50.28 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
इससे पहले, एचडीएफसी एर्गो ने अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लि. में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY