विदेश की खबरें | ईरान के राष्ट्रपति ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रीय एकता की अपील की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पिछले कुछ हफ्तों से हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और यह विश्वविद्यालयों तथा उच्च विद्यालयों में फैलता जा रहा है।

रईसी ने स्वीकार किया कि इस्लामिक रिपब्लिक की ‘‘कमजोरियां और खामियां’’ हैं, लेकिन उन्होंने यह बात दोहराई कि प्रदर्शन के ईरान के दुश्मनों की साजिश होने जैसा कुछ नहीं है।

पिछले महीने देश में पुलिस हिरासत में 22 वर्षीय एक महिला की मौत होने के बाद प्रदर्शन शुरू हुए थे।

राष्ट्रपति ने संसद के सत्र में कहा, ‘‘आज देश का संकल्प लोगों की समस्याओं को घटाने में सहयोग करने के प्रति लक्षित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एकता और राष्ट्रीय अखंडता हमारे दुश्मनों की उम्मीदों पर पानी फेर देगी।’’

ईरान के सरकारी टेलीविजन की खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों में कम से कम 41 लोग मारे गये हैं, जबकि मानवाधिकार समूहों ने यह संख्या कहीं अधिक होने का दावा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)