विदेश की खबरें | ईरानी संसद के अध्यक्ष कोरोना वायरस से संक्रमित

तेहरान, 28 अक्टूबर (एपी) ईरान की संसद के अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि जांच में कोरोना वायरस से उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मोहम्मद बाकर कालिबाफ ने ट्वीट किया कि उनके एक सहयोगी के संक्रमित होने के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | सुरक्षाकर्मी ने दी मास्क पहनने की सलाह तो भड़क गई दो बहने, 27 बार चाकू मारा, जानें कहां की है ये घटना.

कालिबाफ ने कहा कि वह घर में पृथक-वास में रहते हुए अपना कामकाज जारी रखेंगे।

इससे पहले वह राजधानी के एक अस्पताल के कोरोना वायरस वार्ड में मरीजों का हालचाल लेने गए थे और इस दौरान उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा था, “मैंने नजदीक से लोगों की समस्याओं को देखने के लिए अस्पताल जाने का निश्चय किया था।”

यह भी पढ़े | Blind Date: रोमांटिक ब्लाइंड डेट पर अपने 23 रिश्तेदारों के साथ पहुंची चीनी महिला, 2 लाख बिल देखकर पिछले दरवाजे से फरार हुआ बॉयफ्रेंड.

विश्व में वायरस के प्रसार की शुरुआत में ईरान महामारी का केंद्र बना हुआ था।

देश में कोविड-19 से अब तक 32,000 लोगों की जान जा चुकी है जो पश्चिम एशिया में सर्वाधिक है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार हालिया महीनों में ईरान के कम से कम 30 सांसदों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

एपी यश उमा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)