विदेश की खबरें | ईरान ने दो नयी मिसाइलों का अनावरण किया: सरकारी टीवी

तेहरान, 20 अगस्त ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच दो नयी मिसाइलों का अनावरण किया है।

सरकारी टीवी ने बताया कि अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ईरान के राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस पर इन मिसाइलों अनावरण किया।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.

इन मिसाइलों का नाम ईरान के दिवंगत जनरल कासिम सुलेमानी और इराक के मिलिशिया नेता दिवंगत अबू मेहदी अल-मुहंदिस के नाम पर रखा गया है, जिनकी जनवरी में बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में मौत हो गई थी।

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फारस' के अनुसार ''शहीद हज्ज कासिम'' सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो 1,400 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोविड-19 से मुकाबले के लिए अमेरिका ने भारत को दिए सौ और वेंटिलेटर.

सरकारी टीवी ने कहा कि शहीद ''अबू महदी'' नौसैन्य क्रूज मिसाइल है, जो 1,000 किलोमीटर तक वार कर सकती है।

इसके अलावा ईरान ने बृहस्पतिवार को ही अपने उन्नत ड्रोनों के लिये चौथी पीढ़ी के हल्के टर्बो-फैन इंजनों का भी अनावरण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)