विदेश

US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह इस लिए राजनीति में आए और राष्ट्रपति चुने गए क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था.

US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना
डोनाल्ड ट्रम्प और बराक ओबामा (Photo Credits: Twitter)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने कहा कि वह इस लिए राजनीति में आए और राष्ट्रपति चुने गए क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) ने अच्छा काम नहीं किया था. ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे मेरी पुरानी जिंदगी काफी पसंद थी. लेकिन उन्होंने (ओबामा और बाइडेन) काफी खराब काम किए और इसलिए मैं आज आपके सामने राष्ट्रपति के तौर पर खड़ा हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया. मैं यहां राष्ट्रपति ओबामा और जो बाइडेन की वजह से ही हूं, क्योंकि अगर उन्होंने अच्छा काम किया होता तो मैं यहां नहीं होता. अगर उन्होंने अच्छा काम किया होता तो शायद मैं चुनाव भी नहीं लड़ता.’’ यह भी पढ़े: Michelle Obama: मिशेल ओबामा ने कहा- वह ‘लो-ग्रेड डिप्रेशन’ से जूझ रही हैं

गौरतलब है कि ओबामा प्रशासन में जो बाइडेन उप राष्ट्रपति थे, जो इस साल नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट की ओर से ट्रम्प को चुनौती दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2020 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).