तेहरान, आठ अक्टूबर ईरान ने सजा-ए-मौत के खिलाफ अभियान चलाने वाली प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता नर्गिस मोहम्मदी को जेल से रिहा कर दिया है।
ईरान की मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में नहीं है अब COVID19 के लक्षण, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज: चिकित्सक.
अर्ध सरकारी समाचार समिति आईएसएनए ने न्यायिक अधिकारी सादिक नियारकी के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि मोहम्मदी को साढ़े आठ वर्ष की कैद के बाद बुधवार को देर रात रिहा कर दिया गया। उन्हें 2016 में 10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई थी।
नियारकी ने कहा कि मोहम्मदी को उस कानून के तहत रिहा किया गया जो कहता है कि अगर संबंधित अदालत राजी हो तो किसी कैदी की सजा कम की जा सकती है।
यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिका में 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा हुआ जार्ज फ्लॉयड की हत्या का संदिग्ध.
गौरतलब है कि मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मोहम्मदी के गिरते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्हें शीघ्र रिहा करने की मांग जुलाई माह में की थी। बृहस्पतिवार को जारी बयान में मोहम्मदी के स्वास्थ्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
मोहम्मदी को ईरान की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले अपराध की योजना बनाने, सरकार के खिलाफ प्रचार करने आदि आरोपों पर तेहरान की रिवॉल्यूशनरी कोर्ट ने सजा सुनाई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY