देश की खबरें | संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में गिरफ्तार नीलम के घर पर जांच एजेंसी का छापा

जींद (हरियाणा), 15 दिसंबर संसद परिसर की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में जिंद के घसो खुर्द गांव की निवासी नीलम की गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार रात को छापा मारा।

नीलम की मां सरस्वती ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे के आस-पास पांच से छह लोग आए जो पूछ रहे थे कि क्या नीलम का मकान यही है।

सरस्वती ने कहा कि उनमें एक पुलिसकर्मी था जिसके पास बंदूक थी।

उन्होंने बताया कि उन लोगों ने पूछा कि नीलम का कमरा कौन सा है तथा टीम ने सभी कमरों को खंगाला। उन्होंने बताया कि वे लोग कुछ भी अपने साथ नहीं लेकर गए।

सरपंच सोनू ने कहा कि नीलम एक होनहार लड़की है और वह गांव के पुस्तकालय में बच्चों को पढ़ाती थी।

उनके अनुसार बच्चों को पढ़ाने के साथ वह अपनी पढ़ाई जारी रखे हुई थी, लेकिन इस तरह का कदम उसने क्यों उठाया , इस बारे में वही बता सकती है।

सोनू के अनुसार मंच पर बोलना नीलम को पंसद था, वह बेरोजगारी के खिलाफ मंच से बोलती रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)